झामुमो की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर
Updated at : 11 May 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

एसपीटी व सीएनटी एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी कार्यकर्ताओं को दी गयी कई नसीहत बरहरवा : राजमहल सांसद विजय हांसदा के बरहरवा स्थित चौताल में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक वरीय नेता प्रो नजरूल इस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें संगठन मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सांसद प्रतिनिधि […]
विज्ञापन
एसपीटी व सीएनटी एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी
कार्यकर्ताओं को दी गयी कई नसीहत
बरहरवा : राजमहल सांसद विजय हांसदा के बरहरवा स्थित चौताल में बुधवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक वरीय नेता प्रो नजरूल इस्लाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई. जिसमें संगठन मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सांसद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता अब्दुल कादिर ने कहा कि बैठक में एसपीटी व सीएनटी एक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी है. साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि वे गांव-गांव में जाकर सरकार द्वारा एसपीटी व सीएनटी एक्ट में किये गये बदलाव से हानि के बारे में बतायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार संताल परगना में आदिवासियों की जमीन छीन कर उद्योगपतियों को देना चाहती है.
जिसे हमलोग होने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि संपूर्ण राजमहल लोकसभा क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया का जोर-शोर से कार्य चल रहा है. कार्यकर्ता इसे जनता के बीच रखें. और अपने पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करें. मौके पर सांसद विजय हांसदा की मां शांति सरोजनी मुर्मू, अब्दुल गफ्फुर, बेदा शेख, जुल्लू रहमान, कमील अहमद, प्रदीप साहा, मनोहर लाल चौहान, आलमगीन आलम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




