डिप्टी डायरेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण

साहिबगंज : स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रदीप बास्की ने सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी के साथ मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डिप्टी डायरेक्टर जिला अस्पताल के रसोइ में पहुंचकर मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता व मात्रा की जानकारी प्राप्त की. साथ ही उन्होंने […]
साहिबगंज : स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रदीप बास्की ने सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी के साथ मंगलवार को सुबह 11 बजे जिला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. डिप्टी डायरेक्टर जिला अस्पताल के रसोइ में पहुंचकर मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता व मात्रा की जानकारी प्राप्त की.
साथ ही उन्होंने अस्पताल सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण कर एजेंसी के प्रतिनिधि सही तरह से कार्य करने का दिशा निर्देश दिये. वेयर हाउस में पहुंच कर वार्ड में भरती मरीजों को देखे और अस्पताल द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी मरीजों से लिये. मौके पर डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रदीप बास्की, सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, डीएस डॉ सुरेश कुमार सहित कई चिकित्सक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




