संतमत सत्संग मंदिर हरचंदपुर से निकली प्रभात फेरी
Updated at : 10 May 2017 8:23 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल/तालझारी : महर्षि मेहीं परमहंसजी महाराज की 133वीं जयंती राजमहल प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के संतमत सत्संग मंदिर हरचंदपुर में मंगलवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके उपरांत पुष्पांजलि का आयोजन किया गया. मुख्य प्रवक्ता रामप्रवेश बाबा व दिनेश प्रसाद यादव द्वारा मानव जीवन में सदगुरु की महत्ता […]
विज्ञापन
राजमहल/तालझारी : महर्षि मेहीं परमहंसजी महाराज की 133वीं जयंती राजमहल प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनायी गयी. राजमहल प्रखंड क्षेत्र के संतमत सत्संग मंदिर हरचंदपुर में मंगलवार की सुबह प्रभात फेरी निकाली गयी. इसके उपरांत पुष्पांजलि का आयोजन किया गया.
मुख्य प्रवक्ता रामप्रवेश बाबा व दिनेश प्रसाद यादव द्वारा मानव जीवन में सदगुरु की महत्ता व आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम के सफल संचालन में समिति के सभी सदस्यों का सहयोग सहरानीय रहा. वहीं राजमहल के कस्वा पंचायत अंतर्गत मखानी गांव में मंगलवार को सदगुरु महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की जयंती मनी. मौके पर शिवचरण उरांव, प्रयाग यादव, राकेश साहस व डोमन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे. राजमहल महाजन टोली स्थित आश्रम के सदस्यों द्वारा भी प्रभात फेरी निकाल कर नगर भ्रमण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




