या रब तेरी चश्मे करीबी पे है मुझे नाज है पर जमकर झूमे लोग

Updated at : 10 May 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
या रब तेरी चश्मे करीबी पे है मुझे नाज है पर जमकर झूमे लोग

साहिबगंज : शहर के चार किमी दूर स्थित महादेवगंज के अंबाडीहा कादीर नगर में सोमवार की रात्रि एक दिवसीय कव्वाली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम द्वारा फीता काट कर किया गया. मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष नइम अंसारी व झामुमो नेता अब्दुल जब्बार अंसारी समारोह में शामिल हुए. पूर्व […]

विज्ञापन
साहिबगंज : शहर के चार किमी दूर स्थित महादेवगंज के अंबाडीहा कादीर नगर में सोमवार की रात्रि एक दिवसीय कव्वाली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम द्वारा फीता काट कर किया गया. मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष नइम अंसारी व झामुमो नेता अब्दुल जब्बार अंसारी समारोह में शामिल हुए. पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी सदभाव बना रहता है.
वहीं कार्यक्रम की शुरुआत कव्वाला गुड़िया परवीन बारसी जौनपुर ने ‘या रब तेरी चश्मे करीबी पे है मुझे नाज है’ से गीत से की. जिसके बाद कव्वाली बदस्तूर चलती रही. वहीं दूसरा कव्वाल सुल्तान गुलाम इस्मान सावरी ने भी जमकर कव्वाला को जवाब दिया. जिसका आनंद दूर दराज से आये सैकड़ों लोगों लिया. अवसर पर मुख्य रूप से जुम्मन डीलर, जेसेफ, मुख्तार आलम, मूंतसिर, रतम राय बेसरा, मोटका हेम्बब्रम, अब्दुल जब्बार अंसारी, तरीका नदीम, हमजा खुशरू, मंसूर, इरफान सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का मजा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola