आतंकी कनेक्शन की टोह लेने एनआइए फिर पहुंची बरहरवा

बरहरवा : आतंकियों का सेफ जोन व उनके आकाओं का लिंक की तलाश में एनआइए की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बरहरवा पहुंची. जहां टीम ने पूरे गुपचुप तरीके से बरहरवा थाना क्षेत्र के सातगाछी, अब्दुल्लापुर व बरहरवा बाजार विंदुधाम रोड में किसी संदिग्ध की तलाश की. इस दौरान एनआइए की टीम वहां मौजूद कई […]
बरहरवा : आतंकियों का सेफ जोन व उनके आकाओं का लिंक की तलाश में एनआइए की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को बरहरवा पहुंची. जहां टीम ने पूरे गुपचुप तरीके से बरहरवा थाना क्षेत्र के सातगाछी, अब्दुल्लापुर व बरहरवा बाजार विंदुधाम रोड में किसी संदिग्ध की तलाश की. इस दौरान एनआइए की टीम वहां मौजूद कई लोगों से एक सख्श के बारे में हुलिया बताकर पूछताछ की.
किंतु ग्रामीण स्पष्ट रूप से नहीं बता पाये. सूत्रों की मानें तो करीब दो वर्ष पूर्व पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान बम विस्फोट के आरोपी झारखंड के रामगढ़ से पकड़ाये तारीकुल इस्लाम व बरहरवा के सातगाछी से फरार आतंकी का तार बरहरवा व इसके आसपास के क्षेत्रों से जुड़ा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




