बैंकों के बाहर लगायें सीसीटीवी
Updated at : 09 May 2017 12:33 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. बैंकों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की पदाधिकारियों संग बैठक, कहा साहिबगंज : बैंकों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी पी मुरूगन ने की. मौके पर एसपी ने जिला के कई पुलिस अधिकारियों व तमाम बैंकों के प्रबंधकों के साथ संयुक्त बैठक की. इस […]
विज्ञापन
निर्देश. बैंकों की सुरक्षा को लेकर एसपी ने की पदाधिकारियों संग बैठक, कहा
साहिबगंज : बैंकों की सुरक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय के सभागार में बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता एसपी पी मुरूगन ने की. मौके पर एसपी ने जिला के कई पुलिस अधिकारियों व तमाम बैंकों के प्रबंधकों के साथ संयुक्त बैठक की. इस दौरान बैंको से हो रही छिनतई जैसे संगीन मामलों के रोकथाम हेतु बैंकों की सुरक्षा दुरुस्त करने का विचार किया गया.
इस दौरान उन्होंने कहा कि बैंक के अंदर व बाहर अच्छे क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरा लगाया जाये ताकि हर आने जाने वालो पर तीसरी आंखें से निगरानी की जा सके. वही क्षेत्र के संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अपने अपने क्षेत्र के बैंकों में रोजाना गश्ती कराना है और बैंक में रखे रजिस्टर पर हस्ताक्षर करनी है.
वही बैंक प्रबंधकों को भी कहा कि यदि कैश लाने ले जाने में कोई संदेह हो तो निश्चित तौर पर पुलिस बलों की सहायता ले. इस मौके पर एलडीएम मोहनलाल शुक्ला, राजमहल डीएसपी सुनील कुमार, पुलिस निरीक्षक सुनील टोपनो, थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्रा, बैंक प्रबंधक अभिषेक मिश्रा सहित कई मैनेजर व थाना प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




