ट्रांसफॉर्मर जलने से गुल है बिजली

तीनपहाड़ : तालझारी प्रखंड क्षेत्र के जनजातीय आवासीय विद्यालय वृंदावन में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर बीते 15 दिनों से खराब हो गया. जिससे वहां रह रहे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे लालटेन के सहारे पठन-पाठन करने को विवश हैं. ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण उमस भरी गरमी […]
तीनपहाड़ : तालझारी प्रखंड क्षेत्र के जनजातीय आवासीय विद्यालय वृंदावन में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर बीते 15 दिनों से खराब हो गया. जिससे वहां रह रहे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बच्चे लालटेन के सहारे पठन-पाठन करने को विवश हैं. ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण उमस भरी गरमी में परेशानी झेलना पड़ रहा है. विद्यालय के प्रधान शिक्षक रामानंदन भगत ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना विद्युत विभाग को दे दी गयी है. वहीं विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा ने कहा की संबंधित खराब ट्रांसफॉर्मर का पेपर मंगाया गया है. जल्द ही मरम्मत कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




