पुआल के ढ़ेर आग से 20 हजार का नुकसान
Updated at : 05 May 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

मोगरा गांव में ट्रांसफॉर्मर के तार के स्पर्श से लगी आग पीड़ित ने सीओ को आवेदन देकर की मुआवजे की मांग बोरियो : थाना क्षेत्र के मोगरा गांव समीप खलिहान में गुरुवार दोपहर आग लगने से पुआल का ढ़ेर जल कर राख हो गया. पीड़ित मोगरा निवासी रामसय मरांडी ने बतया कि खलिहान समीप बिजली […]
विज्ञापन
मोगरा गांव में ट्रांसफॉर्मर के तार के स्पर्श से लगी आग
पीड़ित ने सीओ को आवेदन देकर की मुआवजे की मांग
बोरियो : थाना क्षेत्र के मोगरा गांव समीप खलिहान में गुरुवार दोपहर आग लगने से पुआल का ढ़ेर जल कर राख हो गया. पीड़ित मोगरा निवासी रामसय मरांडी ने बतया कि खलिहान समीप बिजली ट्रांसफॉर्मर के तार में घर्षण होने के दौरान उत्पन्न चिंगारी से पुआल के ढ़ेर में आग लग गयी. इसमें लगभग 20 हजार की क्षति हुई. घर बनाने के लिये खलिहान पर पुआल रखा था. इधर मामले की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. पीड़ित ने सीओ व बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




