नोनीहाट से मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
नोनीहाट से मोबाइल चोरी मामले में दो गिरफ्तार

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत एवं पियारपुर में बुधवार रात स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से दुमका जिला के हंसडीहा थाना पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान एक आरोपित मुलाहक शेख को गिरफ्तार किया. इसके पूर्व मंगलवार को भी एक आरोपित मेकाउर शेख के गिरफ्तार किया गया था. गुरुवार को दोनों आरोपित को […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत एवं पियारपुर में बुधवार रात स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से दुमका जिला के हंसडीहा थाना पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान एक आरोपित मुलाहक शेख को गिरफ्तार किया. इसके पूर्व मंगलवार को भी एक आरोपित मेकाउर शेख के गिरफ्तार किया गया था. गुरुवार को दोनों आरोपित को हंसडीहा पुलिस न्यायिक हिरासत में ले गयी. दोनों के पास से चोरी का मोबाइल व सीम कार्ड भी मिला है. बता दें कि मार्च महीने में हंसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट की मोबाइल दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने 180 पीस मोबाइल चोरी की थी. इस संबंध में हंसडीहा थाना में 20 मार्च को मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस अनुसंधान के क्रम में मोबाइल लोकेशन के आधार पर 25 मोबाइल धारकों को चिह्नित किया गया है. चोरी की गयी मोबाइल में से अधिकांश मोबाइल का लोकेशन अमानत, पियारपुर एवं पलाशगाछी दियारा में मिला. जिसे लेकर हंसडीहा थाना पुलिस लगातार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है. गुरुवार को हंसडीहा थाना पुलिस ने कांड संख्या 21/17 धारा 461, 379 भादवि के अप्राथमिक अभियुक्त पियारपुर निवासी मफुल अली का पुत्र मुलाहक शेख एवं दक्षिण बेगमगंज के मेकाउर शेख को गिरफ्तार कर ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola