गंगा आरती में शामिल हुए विधायक हर हर गंगे से गूूूंजा गंगा तट

संध्या 6 बजे से ही आरती पूजन शुरू साहिबगंज : शहर के बिजली घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व जिला प्रशासन व गंगा सेवा समिति की ओर से मंगलवार संध्या गंगा आरती का आयोजन किया गया. चार सदस्यीय टीम में पुरोहित रंजन पांडेय, मुन्ना शर्मा, जटाशंकर पाठक, गुड्डू पांडेय के नेतृत्व में मंत्रोचारण के […]
संध्या 6 बजे से ही आरती पूजन शुरू
साहिबगंज : शहर के बिजली घाट पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन व जिला प्रशासन व गंगा सेवा समिति की ओर से मंगलवार संध्या गंगा आरती का आयोजन किया गया.
चार सदस्यीय टीम में पुरोहित रंजन पांडेय, मुन्ना शर्मा, जटाशंकर पाठक, गुड्डू पांडेय के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ आरती शुरू की गयी. मौके पर हर हर गंगे से पूरा क्षेत्र गूूंज उठा. इसके पूर्व संध्या 6 बजे से ही आरती पूजन शुरू हुआ. दीप प्रज्वलित के बाद महाआरती भजन संध्या का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक अनंत ओझा, डीएफओ मनीष तिवारी सहित कई लोग आरती में भाग लिये. मौके पर विधायक मनोहर सिंह, डीएम मिथिलेश मिश्र, जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव सहित कई पूर्व विधायक व नेता के अलावे साहिबगंज से दर्जनों लोग भाग लिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




