3.63 करोड़ से बनेगा अंचल कार्यालय भवन

कार्यक्रम. विधायक ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है राजमहल : राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने बुधवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. 3.63 करोड़ दो मंजिली भवन बनाया जायेगा, जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. वहीं विधायक […]
कार्यक्रम. विधायक ने किया निर्माण कार्य का शिलान्यास
सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है
राजमहल : राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने बुधवार को प्रखंड परिसर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. 3.63 करोड़ दो मंजिली भवन बनाया जायेगा,
जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. वहीं विधायक ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. छोटे- छोटे कार्यों का निष्पादन ग्राम पंचायत के तहत होगा ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिल सके. इस अवसर पर पुरोहित सुभाष पांडेय,
बीडीओ अजय कुमार रजक, सीओ मोहन लाल मरांडी, विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता मुकेंद्र मंडल, सहायक अभियंता प्रमोद गुप्ता, कनीय अभियंता उदय शंकर गोस्वामी, देवदास पाल, रेखा देवी, वंदना साहा, राजेश मंडल, कार्तिक साहा, उज्ज्वल साहा, वीरेन साहा, प्रदीप अग्रवाल, बैकुंठ बिहारी भगत, सुभाष दास, संवेदक मनोज चौरसिया आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




