महिलाओं ने एकजुट हो बंद करायी शराब दुकानें
Updated at : 03 May 2017 4:37 AM (IST)
विज्ञापन

दर्जनों की संख्या में जुटी महिलाओं ने तीन गांव का किया दौरा शराब दुकान में तोड़-फोड़, बंद कराया अड्डा अन्य दुकानों को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के बेचन टोला गांव की दर्जनों महिलाओं ने रविवार देर संध्या बोतलू टोला, बेचन टोला एवं जंगलपाड़ा गांव में […]
विज्ञापन
दर्जनों की संख्या में जुटी महिलाओं ने तीन गांव का किया दौरा
शराब दुकान में तोड़-फोड़, बंद कराया अड्डा
अन्य दुकानों को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के बेचन टोला गांव की दर्जनों महिलाओं ने रविवार देर संध्या बोतलू टोला, बेचन टोला एवं जंगलपाड़ा गांव में संचालित कई अवैध शराब अड्डों में तोड़फोड़ की तथा अवैध रूप से शराब बेचने वालों को तीन दिन में इसे बंद करने का अल्टीमेटम दिया. इस दौरान महिलाओं ने तीनों गांव का भ्रमण किया तथा तीन शराब अड्डों पर शराब पीने व बेचने वालों को खदेड़ दिया. सुनीता देवी, रेणुका देवी, रेखा बेवा, सरिता देवी, विशाखा देवी सहित दर्जनों महिलाओं का आरोप है कि बोतलु टोला गांव में कई घरों में खुलेआम शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है.
जिससे समाज पर बुरा असर पड़ रहा है. लोग अपनी गाढ़ी कमाई शराब पीकर खत्म कर दे रहे हैं. इधर घटना की सूचना पाकर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा किसी तरह समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया. विदित हो कि इससे पूर्व भी अवैध शराब के खिलाफ राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर, पूर्वी उधवा, श्रीधर एवं फुदकीपुर गांव की महिलाओं ने आवाज बुलंद की थी. तथा कई अवैध शराब के अड्डों तथा भट्ठी को नष्ट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




