प्रधानमंत्री के आगमन के तैयारी कार्य में मची है लूट!

Updated at : 13 Feb 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के आगमन के तैयारी कार्य में मची है लूट!

साहिबगंज : साहिबगंज जिला झारखंड का एक मात्र ऐसा जिला है जहां से गंगा गुजरती है. पूरे राज्य में सबसे पिछड़ा जिला होने के कारण सूबे व केंद्र सरकार के द्वारा कई महत्वकांक्षी योजना साहिबगंज -मनिहारी के बीच गंगा पुल का निर्माण को लेकर शिलान्यास, बंदरगाह, सिवरेज सिस्टम, शहरीजलापूर्ति योजना चलायी जा रही है. प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज जिला झारखंड का एक मात्र ऐसा जिला है जहां से गंगा गुजरती है. पूरे राज्य में सबसे पिछड़ा जिला होने के कारण सूबे व केंद्र सरकार के द्वारा कई महत्वकांक्षी योजना साहिबगंज -मनिहारी के बीच गंगा पुल का निर्माण को लेकर शिलान्यास, बंदरगाह, सिवरेज सिस्टम, शहरीजलापूर्ति योजना चलायी जा रही है.

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये शहर में 24 घंटे काम में लोग जुटे है. हो रहे निर्माण कार्य में सांसद विजय हांसदा ने अनियमितता का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चौक से विकास भवन, मंडलकारा के पीछे, पार्क रोड होते हुये स्टेडियम, हटिया ब्लॉक तक सड़क के उपर सड़क दो साल के अंदर बने हैं. एनएच के बगल में नाली निर्माण तेजी से हो रही है. टॉउन हॉल की सड़क को दोबारा बनाया जा रहा है. कई भवनों में व सड़क में बिना टेंडर किये मौखिक आदेश पर ही कर दिया गया. इसमें करोड़ों रुपये इस रंग-रोगन व हेलीपैड तथा अन्य कार्य में लगाये गये है. जिसमें सांसद ने अनियमितता का आरोप लगाया है. बिना अभियंता व पदाधिकारी के उपस्थिति में जैसे-तैसे सड़क का निर्माण व अन्य कार्य किया जा रहा है.
सड़क के उपर ही बना दी गयी सड़क
शहर में बिछ रहा है सड़कों का जाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन काफी उत्सुक है. इसको लेकर खासी तैयारी की जा रही है. शहर में वर्षों से टूटी सड़कों को नये सिरे से बनाया जा रहा है. नये नाले का निर्माण कराया जा रहा है. एनएच 80 के साथ-साथ शहर की सभी सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है. शहर के सरकारी भवनों का कार्य भी जोरों से चल रहा है. सर्किट हाउस की जहां रंगाई हो रही है, वहीं दूसरी ओर दीवारों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है. शहर को खुबसूरत बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
क्या कहते हैं सांसद
सांसद विजय हांसदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुये जिले में जो कार्य किये जा रहे हैं उसमें नियमों की अनदेखी की गयी है. जिसे झामुमो बरदाश्त नहीं करेगा. इस मामले को जनता के बीच ले जाया जायेगा.
दिन रात लगे है तैयारी में डीसी
जिला मुख्यालय मे लूट की मची है धूम
एक ओर उपायुक्त विकास के कार्यों को पारदर्शी बनाने में जुटे हैं वहीं दूसरी ओर संबंधित विभाग पदाधिकारी इस सुनामी में हाथ साफ करने में लगे हैं. अंधाधुंध विकास की इस सुनामी में मोटी कमीशनखोरी व काली की कमाई की धूम मची है. संबंधित विभाग के पदाधिकारी योजनाओं में बिचौलियों से अवैध रूप से मोटा कमीशन भी ले रहे हैं. सूत्रों से पता चला है कि बाहरी संवेदकों को काम दिया जा रहा है. इसके साथ ही राज्यादेश व गुणवत्ता को ताक पर रख कर काम किया जा रहा है. जहां नाली निर्माण मे भारी अनियमितता की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola