स्टेशन चौक पर दिया धरना
Updated at : 09 Feb 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध . ‘पोल खोल हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत झाविमो का प्रदर्शन पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत झाविमो कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज के स्टेशन चौक पर धरना दिया. यह प्रदर्शन स्थानीय जनमुद्दों को लेकर किया गया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इसके बाद राज्यपाल के नाम डीसी […]
विज्ञापन
विरोध . ‘पोल खोल हल्ला बोल’ कार्यक्रम के तहत झाविमो का प्रदर्शन
पोल खोल हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत झाविमो कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज के स्टेशन चौक पर धरना दिया. यह प्रदर्शन स्थानीय जनमुद्दों को लेकर किया गया था. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. इसके बाद राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया.
साहिबगंज : झाविमो ने तीन सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव के नेतृत्व में बुधवार को स्टेशन चौक पर धरना दिया. इस दौरान अध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पोल खोल हल्लाबोल कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनमुद्दों को लेकर धरना दिया जा रहा है. अगर सरकार नहीं मानी तो और तीव्र आंदोलन किया जायेगा. धरना के बाद एक शिष्टमंडल राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा.
क्या है मांगें
होल्डिंग टैक्स में की गयी बढ़ोतरी को अविलंब वापस लिया जाये, धान अधिप्राप्ति किसान पंजीकरण नियमावली को अविलंब हटाओ, तालझारी थाना कांड संख्या 90/16 को उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो, साथ ही बाकुड़ी निवासी लखन पहाड़िया पर लगे आरोपों को पुन: निष्पक्ष जांच कर दोषमुक्त किया जाये.
कौन-कौन थे धरना में
अध्यक्ष राजकुमार यादव, कार्यसमिति सदस्य नौशाद आलम, सचिव जुल्फीकार अंसारी, नगर अध्यक्ष चंदन चौधरी, जगदीश रमानी, मंडल हांसदा, गोपाल प्रसाद प्रमाणिक, दिलिप रमानी, सुनील, शंकर साहा, मिना देवी, बिटी मुर्मू, मारथा मालतो, मलिया मालतो, मंगला पहाड़िन, तैयब अहमद, सैयफूल बसर, निकील यादव, विष्णु यादव शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




