लोकल ट्रेन से बरहरवा पहुंचे थे डकैत

Updated at : 08 Feb 2017 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
लोकल ट्रेन से बरहरवा पहुंचे थे डकैत

उद्भेदन. पकड़ाये छह अपराधियों ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा मालदा से अपराधी अहले सुबह ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंच गये थे. दिनभर बाजार की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था. कचिया व पेचकस को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करते थे. बरहरवा : क्षेत्र में बढ़े लूट व डकैती की […]

विज्ञापन

उद्भेदन. पकड़ाये छह अपराधियों ने पुलिस के समक्ष किया खुलासा

मालदा से अपराधी अहले सुबह ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंच गये थे. दिनभर बाजार की रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया था. कचिया व पेचकस को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करते थे.
बरहरवा : क्षेत्र में बढ़े लूट व डकैती की घटना से पुलिस व आम लोगों को राहत मिल गयी है. घटना में शामिल छह अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. डकैती की घटना के बाद बरहरवा बाजार बंद व सड़क जाम हुआ था. एसपी पी मुरूगन ने पूरे घटना जल्द उद्भेदन करने का आश्वासन दिया. पुलिस क्या आगे भी ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने में कायम रह पाती है या नहीं. यह देखनेवाली बात होगी. अंतरराष्ट्रीय गिरोह अवैध तरीके से भारत बंगलादेश बोर्डर क्राॅस कर गंगा नदी पार करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर व मालदा में प्रवेश करते थे. मालदा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के बाद यह अपराधी अहले सुबह ही बरहरवा,
पाकुड़ व कोटालपोखर पहुंच जाते थे. दिनभर रेकी करने के बाद रात्रि में डकैती व लूट की घटना को अंजाम देकर ट्रेन के माध्यम से ही फिर वापस लौट जाते थे. अपराधी कचिया व पेचकस ही हथियार के रूप में उपयोग करते थे. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी को लोकल ट्रेन पकड़कर बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतरे. जहां पर होटल में खाना खाने के बाद पूरे बाजार की रेकी करने लगे. उसी रात में मो मुख्तार मंसूरी व देवाशीष रक्षित के घर के पिछले दरवाजे का कुंडी काटते हुए घर में प्रवेश कर गये.
डकैती की घटना को अंजाम देकर पैदल ही बोनीडांगा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से करीब आठ बजे ट्रेन पकड़कर मालदा के लिए निकल गये. उसी प्रकार 26 जनवरी को दिन में ही सभी अपराधी बरहरवा बाजार पहुंच गये थे. चेतन के घर के आसपास की रेकी कर ली थी. इसके बाद रात में घटना को अंजाम दिया था. गिरफ्तार सभी अपराधियों का उम्र करीब 25-30 वर्ष है. सभी बोलचाल में बंगला भाषा का प्रयोग करते हैं. सिर्फ दो अपराधी ही हिंदी भाषा समझ पाते थे.
स्टेशन पर होटल में खाया खाना फिर की बाजार की रेकी
लूटे गये कैश व जेवरात भेज दिया बंगलादेश
एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ के क्रम में बताया कि लूटे गये जेवरात व कैश को भारत-बंगलादेश के हिल्ली बोर्डर से बंगलादेश भेज दिया है. पुलिस ने उन अपराधियों के पास से जो मोबाइल बरामद किया है. मोबाइल फोन की पहचान गृहस्वामी मो मुख्तार मंसुरी ने कर ली थी. देवाशीष को मारपीट कर घायल करने के बाद एक अपराधी को भागने के क्रम में गिर गया था. उसकी भी निशान मिलाकर पुष्टि हो गयी है.
पुलिस कैश व जेवरात बरामद करने के लिए सुरक्षा जांच एजेंसियों से संपर्क किया. पुलिस उसे भी बरामद कर लेगी. बरहरवा मेनरोड चेतन अग्रवाल के घर से अपराधियों ने एक एप्पल आइफोन 6 मोबाइल भी लूटा था. इसमें हिस्सेदारी करने में गैंग के दो सदस्य रास्ते में ही खालतीपुर रेलवे स्टेशन पर ही आपस में भिड़ गये. उसी में एक अपराधी ने गुस्से से आइफोन को जमीन पर पटक कर तोड़ दिया. गैंग के दो सदस्यों के साथ मोबाइल फोन को लेकर हाथापाई भी हो गयी.
इसी दौरान आरपीएफ के कुछ जवान वहां आ गये. जिसे देख अपराधी भाग निकले. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस अब उस एप्पल मोबाइल को बरामद करने में लगी थी. वहीं एक अपराधी लूट की रकम से बंगलादेश में ही कुछ जमीन की भी खरीदारी की है. हालांकि पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है.
बंगाल पुलिस का रहा बेहतर सहयोग : एसडीपीओ
एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने बताया कि साहिबगंज एसपी पी मुरूगन लगातार मालदा व उत्तरी दिनाजपुर एसपी से संपर्क में रहे. दोनों एसपी के आदेश पर बंगाल पुलिस इस पूरे मामले का परदाफाश करने में बेहतर सहयोग किया. बहुत जल्द बंगाल और झारखंड की पुलिस की एक संयुक्त मीटिंग होगी. इसमें दोनों जिला के एसपी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण अपराधियों को इधर-उधर पनाह मिल जाता था. अब यह नहीं होगा. अपराधी कहीं का भी उसे किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola