हिंदी की परीक्षा दोबारा लेने की मांग

Updated at : 08 Feb 2017 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी की परीक्षा दोबारा लेने की मांग

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र मुन्ना अंसारी, एहतेासमुल हक, सुनील मुंडा, श्रीकांत रविदास, सूरज सिंह सहित दर्जनो छात्रों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर हिंदी की परीक्षा दोबारा करने की मांग की हे. भेजे पत्र में कहा गया है कि साहिबगंज महाविद्यालय में प्रधान हिंदी का परीक्षा 7 नवंबर को था लेकिन नही लिया गया,जिसकी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के छात्र मुन्ना अंसारी, एहतेासमुल हक, सुनील मुंडा, श्रीकांत रविदास, सूरज सिंह सहित दर्जनो छात्रों ने राज्यपाल को पत्र लिखकर हिंदी की परीक्षा दोबारा करने की मांग की हे. भेजे पत्र में कहा गया है कि साहिबगंज महाविद्यालय में प्रधान हिंदी का परीक्षा 7 नवंबर को था लेकिन नही लिया गया,जिसकी वजह विश्वविद्यालय द्वारा यह बताया गया कि दुमका आदिवासी छात्रावास में कोई ऐसी घटना घटी थी, जिसके कारण 17 दिसंबर को बढाया गया था

जिसकी सूचना न प्रेस के माध्यम से न नोटिस बोर्ड के माध्यम से छात्रो को सूचना दी गई, कुछ ऐसे छात्र जो शहर में रहते है वे परीक्षा में शामिल हुये ग्रामीण क्षेत्र के जो लगभग 100 किमी की दूरी में रहते हैं जो शामिल नहीं हो सकते बार बार प्राचार्य से संपर्क करने पर टाल मटोल कर आश्वासन मिलता रहा, जब भी प्राचार्य से मिलने पहुंचे तो पुलिस को महाविद्यालय में बुलाकर व्रज वाहन का साइरन बजाकर हम छात्र छात्राओं को डराने और धमकाने का कोशिश करता रहा,

जिसकी सारी जानकारी जिला प्रशासन को है. एक बार आंदोलन के क्रम में डीसी, एसपी, बीडीओ, थाना प्रभारी वादीत पर मौजूद था जो दो दिनों का समय प्राचार्य ने लिये थे जो पूर्ण तो हो गई, जो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. हम छात्र छात्राओ का भविष्य इस महाविद्यालय में अंधकार में जाता लग रहा है, प्राचार्य का तुगलगी फरमान से काफी नाराज होकर आंदोलन किया जायेगा. आवेदन में मो जसीम, गौतम कुमार पंडित, दिलीप कुमार मंडल, कुंदन यादव पिकी कुमारी सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं का हस्ताक्षर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola