माघी मेला में होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी

Updated at : 07 Feb 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
माघी मेला में होगी ड्रोन कैमरे से निगरानी

श्रद्वालुओं की सुविधा को लेकर गंगाघाट में बैरिकेडिंग व बोरा पीचिंग का काम पूरा राजमहल : 10 फरवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार के शाम उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान राजकीय मेला के दौरान […]

विज्ञापन

श्रद्वालुओं की सुविधा को लेकर गंगाघाट में बैरिकेडिंग व बोरा पीचिंग का काम पूरा

राजमहल : 10 फरवरी से आयोजित होने वाले सात दिवसीय राजकीय माघी पूर्णिमा मेला की तैयारी को लेकर अनुमंडल कार्यालय में सोमवार के शाम उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया के अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान राजकीय मेला के दौरान श्रद्वालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यावस्था से संबंधित जानकारी ली गयी. उपायुक्त डॉ चौरसिया ने कहा कि श्रद्वालुओं की सुविधा को लेकर गंगाघाट में बांस बैरिकेटिंग व बोरा पीचिंग किया किया गया है.
साथ ही ठहरने के लिए भी अस्थायी शेड बनाया गया है. एसडीओ सहित सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया. कहा कि अतिथियों का स्वागत व श्रद्वालुओं के सुविधा के अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्मारिका मुद्रण के जिम्मेवार पदाधिकारी समय पर कार्य को पूर्ण करेंगे. सभी संबंधित जिम्मेवारियों की निजी स्तर से समीक्षा रिपोर्ट करेंगे.
गंगाघाट व हेलीपैड का किया निरीक्षण
उपायुक्त डॉ चौरसिया व एसपी श्री मुरूगन संयुक्त नेतृत्व में जिला के पदाधिकारियों ने गंगाघाट, उदघाटन स्थल, अतिथि भवन व हेलीपैड का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने उदघाटनस्थल पर स्वागत गीत व नृत्य के जिम्मेवार पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. साथ ही अतिथि भवन में व्यवस्था व सुरक्षा व्यावस्था का जानकारी ली.
ये भी थे उपस्थित
समीक्षा बैठक व निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चिंटु दोराईबुरू, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रभात शंकर, सीओ राजमहल मोहनलाल मरांडी, बीडीओ तालझारी धीरज प्रकाश, सीओ बरहरवा नरेश कुमार मुंडा, पुलिस निरीक्षक सूरज उरांव, रेफाल मिंज, थाना प्रभारी बीडी चौधरी, प्रदीपचंद्र बोबोंगा, संजीव गौरव सहित अन्य उपस्थित थे.
राजकीय मेला में आयेगी एनडीआरएफ की टीम
एसपी पी मुरूगन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि राजकीय मेला में लाखों की संख्या में श्रद्वालु गंगास्नान करेंगे. जिसे लेकर एनडीआरएफ की टीम लगातार निगरानी बनायी रखेगी. कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीसीटीवी कैमरा के अलावे ड्रोन कैमरा से मेला क्षेत्र की निगरानी की जायेगी. साथ ही बैरियर की सुरक्षा व्यवस्था व वाहनों की परिचालन को लेकर स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola