सड़क दुर्घटना में एक की मौत

Updated at : 07 Feb 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक की मौत

साली की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था मुन्ना राजमहल थाना क्षेत्र के जोका था निवासी राजमहल : साहिबगंज-राजमहल एनएच 80 पर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना रविवार रात की है. राजमहल थाना क्षेत्र के जोका निवासी मुन्ना राय (40) […]

विज्ञापन

साली की शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था मुन्ना

राजमहल थाना क्षेत्र के जोका था निवासी
राजमहल : साहिबगंज-राजमहल एनएच 80 पर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना रविवार रात की है. राजमहल थाना क्षेत्र के जोका निवासी मुन्ना राय (40) अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए ऑटो से सरकंडा जा रहा था. इसी दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में मुन्ना की मौत हो गयी. वहीं अन्य तीन सवारी भी घायल हुए, जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक ने किया. इधर, मौके का फायदा उठाकर चालक ऑटो लेकर फरार हो गया. थाना प्रभारी बीडी चौधरी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. फरार ऑटो चालक के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola