ऑटो की चपेट में आने से महिला घायल
Updated at : 07 Feb 2017 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के अदरो मुख्य सड़क पर रविवार शाम ऑटो के चपेट में आने से नरजंग बांझी निवासी मार्शल मरांडी की 20 वर्षीय पत्नी अनिता किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल अनिता का सिर फट गया है व […]
विज्ञापन
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के अदरो मुख्य सड़क पर रविवार शाम ऑटो के चपेट में आने से नरजंग बांझी निवासी मार्शल मरांडी की 20 वर्षीय पत्नी अनिता किस्कू गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अवस्था में उसे जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल अनिता का सिर फट गया है व शरीर में चोटे आयी है
. इस संबंध में घायल अनिता ने बतायी कि साप्ताहिक हाट कर हम अपने घर बांझी साइकिल से जा रहे थे. इसी क्रम में बांझी की ओर से तेज गति से आ रही ऑटो ने धक्का मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




