11 यात्री घायल, एक गंभीर बोरियो-बरहेट मुख्य सड़क पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त

Updated at : 06 Feb 2017 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
11 यात्री घायल, एक गंभीर बोरियो-बरहेट मुख्य सड़क पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो बरहेट मुख्य सड़क पर एक ऑटो दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गये. जिसमें दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. बरहेट : थाना क्षेत्र अरगोडी गांव से ऑटो संख्या जेएएच 18 डी 9408 पचकटठिया हॉट आ रहा था […]

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो बरहेट मुख्य सड़क पर एक ऑटो दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गये. जिसमें दो को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. इसमें एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

बरहेट : थाना क्षेत्र अरगोडी गांव से ऑटो संख्या जेएएच 18 डी 9408 पचकटठिया हॉट आ रहा था जिसमें लगभग एक दर्जन लोग सवार होकर हटा आ रहे थे इस दौरान बरहेट की ओर से बोरियो की ओर जा रही एक मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में आॅटो पलट गया. जिसमें सवार अरगोडी गांव की देवी पहाड़ीन (30 वर्ष), सलोनी पहाड़ीन (32 वर्ष), मंगली पहाड़ीन (32 वर्ष), आशा मालतो (30 वर्ष), रियंती पहाड़ियां (2), बंगरी पहाड़ीन (35), कुटरी मैसा पहाड़ियां (34) रवि पहाड़ीन (36) लाजवंती मालतो (3) मेसी पहाड़ी (35) तथा पंच कटिया गांव की मुन्नी सोरेन (30) शामिल हैं. घायलों में मेस्सी पहाड़ी का हाथ टूटा है. जिसे गंभीर बताया जा रहा है. इसके अलावे लाजवंती माल तो तीन की स्थिति भी खराब बतायी जा रही है.
ऑटो पर सवार होकर एक दर्जन लोग हाट करने जा रहे थे
मोटरसाइकिल को बचाने के क्रम में ऑटो का संतुलन बिगड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola