ट्रेन रोक स्टेशन पर दिया धरना

Updated at : 06 Feb 2017 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन रोक स्टेशन पर दिया धरना

विरोध . ग्रामीणों ने की अंडरग्राउंड रास्ता चालू करने की मांग गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप कागजोज गांव की ओर जाने के लिये अंडरग्राउंड ब्रिज का रिपेयर पिछले एक वर्ष से हो रहा है. करीब पांच माह पूर्व ही रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अंडरग्राउंड रास्ता चालू कर दिया जायेगा किंतु […]

विज्ञापन

विरोध . ग्रामीणों ने की अंडरग्राउंड रास्ता चालू करने की मांग

गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप कागजोज गांव की ओर जाने के लिये अंडरग्राउंड ब्रिज का रिपेयर पिछले एक वर्ष से हो रहा है. करीब पांच माह पूर्व ही रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अंडरग्राउंड रास्ता चालू कर दिया जायेगा किंतु अब तक चालू नहीं किया गया है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने ट्रेन रोक कर स्टेशन पर ही धरने पर बैठ गये.
बरहरवा : हावड़ा रेलमंडल अंतर्गत पाकुड़-बरहरवा रेलखंडों के तीन सूत्री मांगपत्रों को लेकर ग्रामीणों ने गुमानी रेलवे स्टेशन परिसर में घंटों ट्रेन रोक कर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान रविवार की सुबह करीब नौ बजे दर्जनों की संख्या में ग्रामीण गुमानी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और ट्रैक से गुजरने वाली मालगाड़ी व लोकल ट्रेन को करीब एक घंटे तक रोक दिया और स्टेशन परिसर पर धरना पर बैठ गये. झामुमो के वरीय नेता अब्दुल कादिर, युवा नेता अफीफ अमसल, कमील अहमद,
मो मुसब्बर सहित अन्य ने बताया कि गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप कागजोज गांव की ओर जाने के लिये अंडरग्राउंड ब्रिज का रिपेयर पिछले एक वर्ष से हो रहा है. करीब पांच माह पूर्व ही रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अंडरग्राउंड रास्ता चालू कर दिया जायेगा किंतु अब तक चालू नहीं किया गया है. रेलवे द्वारा बार-बार मामले को टाला जा रहा है. इस कारण कागजोल की ओर दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. वहीं गुमानी रेलवे स्टेशन पर निर्मित फुटओवर ब्रिज को चार नंबर प्लेटफॉर्म तक बढ़ाया जाये व हावड़ा-मालदा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव गुमानी रेलवे स्टेशन पर हो. ग्रामीणों ने स्टेशन प्रबंधक गुमानी को एक लिखित शिकायत पत्र भी सौंपा. मामले को लेकर रेलवे के डीएन व ऑपरेटिंग ऑथोरिटी से दूरभाष पर आंदोलनकारियों से वार्ता किया गया. जिसमें अफीफ अमसल ने बताया कि रेलवे के पदाधिकारियों द्वारा अंडरग्राउंड रास्ता को एक सप्ताह के अंदर चालू करने का समय लिया गया है. अफीफ का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर चालू नहीं होता है तो पुन: गुमानी रेलवे स्टेशन पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. मौके परइ सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ इंस्पेक्टर एससी राम, आरपीएफ सबइंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसके साहा, पाकुड़ जीआरपी थाना प्रभारी महेश्वर महतो, ग्रामीण प्रदीप साहा, सब्बीर शेख, अब्दुल जब्बार, इसमत पासा सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola