डीएमओ की विदाई पर रातभर लगते रहे ठुमके
Updated at : 01 Feb 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

खुमारी में लोग डूबे रहे दो दिनों तक साहिबगंज : साहिबगंज के माइनिंग अफसर के विदाई पर सोमवार पूरी रात लोग नृत्य का आनंद लेते रहे. नृत्य के लिए बार बालाओं काे बुलाया गया था. इस कार्यक्रम की भनक किसी को न लगे इसके लिए आयोजक जिला पत्थर व्यवसायी संघ ने पत्रकारों के प्रवेश पर […]
विज्ञापन
खुमारी में लोग डूबे रहे दो दिनों तक
साहिबगंज : साहिबगंज के माइनिंग अफसर के विदाई पर सोमवार पूरी रात लोग नृत्य का आनंद लेते रहे. नृत्य के लिए बार बालाओं काे बुलाया गया था. इस कार्यक्रम की भनक किसी को न लगे इसके लिए आयोजक जिला पत्थर व्यवसायी संघ ने पत्रकारों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था. जानकारी के अनुसार वर्तमान माइनिंग ऑफिसर फेंकू राम 31 जनवरी 2017 मंगलवार को सेवानिवृत हुए. इसके पूर्व संध्या पर सोमवार की रात विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. शहर के निर्माया सिनेमा हॉल में इस उपलक्ष्य में कोलकाता से बार बालाओं को मंगाया गया था.
प्रशासन के नाक के नीचे पूरी रात बिना रोक टोक नृत्य का कार्यक्रम चलता रहा. व्यवस्था ऐसी थी कि इस कार्यक्रम में गये कई लोग दो दिन तक खुमारी में डूबे रहे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार्यक्रम में नृत्य करने वाली बालाओं पर लाखों रुपये न्योछावर किये गये. खबर तो यह भी है कि इतने बड़े आयोजन का कोई परमिशन जिला प्रशासन से नहीं लिया यगा था. माइनिंग अफसर की विदाई समारोह में ऐसा कार्यक्रम, शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. इधर इस कार्यक्रम में कोटालपोखर से मिर्जाचौकी तक पत्थर व्यवसाय से जुड़े दर्जनों नामचीन लोगों ने भाग लिया.
बार बाला डांस नहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ
जब पत्थर व्यवसायी संघ के सचिव बोदी सिन्हा से इस कार्यक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि विदाई समारोह में कोई बार बाला डांस नहीं हुआ, हां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जरूर हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




