मजदूरों की सिलकोसिस की होगी जांच

Updated at : 01 Feb 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों की सिलकोसिस की होगी जांच

जायजा. खान सुरक्षा महानिदेशालय की टीम पहुंची साहिबगंज सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद खान सुरक्षा महानिदाशालय की टीम मंगलवार को साहिबगंज पहुंच कर मजदूरों की सिलकोसिस बीमारी की जांच का निर्देश दिया है. साहिबगंज : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर खान सुरक्षा महानिदेशालय की टीम मंगलवार को साहिबगंज पहुंच गयी. अस्पताल परिसर स्थित उपाधीक्षक […]

विज्ञापन

जायजा. खान सुरक्षा महानिदेशालय की टीम पहुंची साहिबगंज

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद खान सुरक्षा महानिदाशालय की टीम मंगलवार को साहिबगंज पहुंच कर मजदूरों की सिलकोसिस बीमारी की जांच का निर्देश दिया है.
साहिबगंज : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर खान सुरक्षा महानिदेशालय की टीम मंगलवार को साहिबगंज पहुंच गयी. अस्पताल परिसर स्थित उपाधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा टीम के साथ सिविल सर्जन ने की बैठक. इस दौरान उपनिदेशक खान सुरक्षा विनोद रजक ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिला के तमाम पत्थर खदान क्रशरे में काम कर रहे मजदूरों का डस्ट से होनेवाली सिलकोसिस बीमारी की जांच करायी जानी है. पांच दिवसीय शिविर लगाकर मजदूरों की फेफडों की जांच की जायेगी. इस कार्यक्रम पत्थर संघ का अहम भूमिका होगी. इन संघों की सहयोग से ही पूरे जिला के मजदूरों का शत-प्रतिशत करायी जायेगी.
वहीं मुरलीधर मिश्रा खान सुरक्षा उपनिदेशक रामगढ़, छत्तीसगढ़ ने बताया कि इसीएल परियोजना बंधन से जांच करने वाली यंत्र स्पाइरो मीटर मशीन ली गयी है. सीएस डॉ बी मरांडी ने बताया कि जिला में जागरुकता फैलाकर सिलिकोसिस जांच अभियान चलाया जायेगा. दो फरवरी को सीएस सभागार में एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जायेगी. इसमें खनन मजदूरों सुपरवाइजरों व मालिकों आमंत्रित किया गया है. इस दौरान कई मजदूरों से जांच के लिए आवेदन लिया गया. इस अवसर पर मनोज कुमार साह, उपनिदेशक सीतारामपुर पश्चिम बंगाल, उपनिदेशक बेनु गोस्वामी, सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola