अगलगी में हजारों की संपत्ति राख

बोरियो : थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हरजोरी पंचायत अंतर्गत जेटके गांव में रविवार देर अगलगी की घटना से लखय टुडू का घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे अनाज, बरतन, कपड़े, नकद, जेवर और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया. पीड़ित लखय मुर्मू ने बताया कि बहियार में धान पीटने के लिये गया […]
बोरियो : थाना क्षेत्र के जेटके कुम्हरजोरी पंचायत अंतर्गत जेटके गांव में रविवार देर अगलगी की घटना से लखय टुडू का घर जलकर राख हो गया. वहीं घर में रखे अनाज, बरतन, कपड़े, नकद, जेवर और जरूरी कागजात जलकर खाक हो गया. पीड़ित लखय मुर्मू ने बताया कि बहियार में धान पीटने के लिये गया हुये थे. इसी दौरान शाम के समय में आग लग गयी. जिसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों से मिली. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक घर में
रखा सभी समान सहित कुल लगभग 75 हजार की संपत्ति नष्ट हो गयी. इधर मुखिया देवेंद्र मालतो ने कहा कि पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाने के लिए अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




