जिला टास्क फोर्स की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा
Updated at : 25 Jan 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना होगा: डीसी साहिबगंज : विकास भवन के सभागार में जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विटामिन ए की खुराक राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस, नियमित टीकाकरण, आयरन एवं कोलिक एसीड व मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड सहित अन्य अभियान […]
विज्ञापन
अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना होगा: डीसी
साहिबगंज : विकास भवन के सभागार में जिला स्वास्थ्य टास्क फोर्स की बैठक डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विटामिन ए की खुराक राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस, नियमित टीकाकरण, आयरन एवं कोलिक एसीड व मातृ शिशु सुरक्षा कार्ड सहित अन्य अभियान पर बैठक में चर्चा हुई. डीसी ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना आवश्यक होता है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की कई योजनाएं संचालित है. लेकिन किसी भी योजना का पूरा लाभ लोगों को मिल नहीं पाता है, इसका मूल कारण लोगों में जानकारी का अभाव देखा जाता है. हमें इन सभी योजनाओं से ग्रामीण स्तर पर ग्रामसभा कर लोगों को जागरूक करना होगा. सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने बताया कि 30 जनवरी को गांधी जी की पुण्यतिथि है,
उस दिन कुष्ठ निवारण सप्ताह की शुरुआत की जायेगी. इसके अलावे कुष्ठ, कृमि, मातृ शिशु सुरक्षा पर डीसी के अपील को ग्राम सभा में सुनाया जायेगा. इसको लेकर टीम गठित कर दी गयी है. इस टीम को पंचायत स्तर प मुखिया नेतृत्व करेेंगे. बैठक में डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ एपी मंडल, डीएमओ डॉ विजय हांसदा, डीटीओ डॉ दिनेश मुर्मू, डॉ रंजन कुमार, डॉ पुनम कुमारी, डॉ दिलीप कुमार, डॉ विश्वनाथ प्रसाद, डीपीएम राजीव कुमार, डीटीएम धर्मेद्र कुमार, मलेरिया समन्वयक सतीबाबू सहित कई डॉक्टर व सुपरवाइजर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




