दो चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
दो चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

कागजात जांच के क्रम में सामने आया मामला पुलिस मामले में छानबीन करने में जुटी बरहरवा : रेलवे स्टेशन परिसर के पोटिको से जीआरपी बरहरवा ने तीन व्यक्ति को दो चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य बाइक के कागजात की छानबीन चल रही है. जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

कागजात जांच के क्रम में सामने आया मामला

पुलिस मामले में छानबीन करने में जुटी
बरहरवा : रेलवे स्टेशन परिसर के पोटिको से जीआरपी बरहरवा ने तीन व्यक्ति को दो चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. जबकि एक अन्य बाइक के कागजात की छानबीन चल रही है. जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के अबराटोला निवासी सफीकुल शेख लाल रंग का सुपर स्प्लेंडर बाइक जेएच18ई4456 लेकर बरहरवा पोटिको पहुंचा. जहां जीआरपी थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने उससे कागजात की मांग की तो सफीकुल ने जीआरपी को 10 हजार रुपये देकर गाड़ी छुड़वाने का प्रयास किया. थाना प्रभारी उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगे. तो सफीकुल ने बताया कि अबरा टोला का ही रसीकुल शेख से उसने बाइक खरीदी है.
पुलिस ने जब रसीकुल को जीआरपी थाना बरहरवा बुलाया तो रसीकुल डिस्कवर बाइक डब्ल्यूबी66जी0382 से बरहरवा पोटिको पहुंचा. वहां जीआरपी थाना प्रभारी ने डिस्कवर बाइक की भी कागजात की छानबीन की तो छानबीन में पता चला कि दोनों बाइक चोरी की है. वहीं अपने दोनों साथी को छुड़ाने पहुंचे बरहरवा थाना क्षेत्र के हस्तीपाड़ा के मजलुम शेख लाल रंग की ग्लैमर बाइक से जीआरपी थाना बरहरवा पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. मजलुम ने बताया कि उनकी ग्लैमर बाइक शोरूम से खरीदी हुई है. पुलिस बाइक का पता लगाने में जुट गयी है. मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम बरहरवा जीआरपी थाना पहुंचे जहां गिरफ्तार तीनों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गये. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि रसीकुल को बाइक के मामले में बरहरवा थाना पुलिस द्वारा कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था. हाल फिलहाल ही वह जेल से छूट कर आया है. इधर जीआरपी थाना पुलिस ने कांड संख्या 6/17 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola