जनसंवाद में शिकायतों का दें जवाब : सचिव

Updated at : 25 Jan 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
जनसंवाद में शिकायतों का दें जवाब : सचिव

जनसंवाद में साहिबगंज से कोई सवाल नहीं पूछा गया. हालांकि शिकायतों की संख्या कम करने के लिए जिलास्तर पर ही निबटाने का निर्देश दिया. साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मुख्यमंत्री जनसंवाद में सचिव ने 181 के शिकायतों का जवाब नियिमत करने का निर्देश दिया है. हालांकि मंगलवार को आयोजित जनसंवाद के वीडियो काॅन्फ्रेंस […]

विज्ञापन

जनसंवाद में साहिबगंज से कोई सवाल नहीं पूछा गया. हालांकि शिकायतों की संख्या कम करने के लिए जिलास्तर पर ही निबटाने का निर्देश दिया.

साहिबगंज : समाहरणालय स्थित झारनेट कक्ष में मुख्यमंत्री जनसंवाद में सचिव ने 181 के शिकायतों का जवाब नियिमत करने का निर्देश दिया है. हालांकि मंगलवार को आयोजित जनसंवाद के वीडियो काॅन्फ्रेंस में साहिबगंज से कोई सवाल नहीं पूछा गया. लेकिन शिकायतों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वरणवाल ने कहा यदि लोगों के शिकायतो का निबटारा जिलास्तर पर ही कर लिया जाये तो जनसंवाद की शिकायतों की संख्या को कम किया जा सकता है. वीसी में नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह, डीपीआरओ प्रभात शंकर, डीएसपी ललन प्रसाद, पीएचइडी कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार, खनन निरीक्षक आशीष काक, डीएसइ जयगोविंद सिंह, मंडरो बीडीओ हरिवंश पंडित सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola