साफ-सफाई व रंग-रोगन के बाद बरहरवा स्टेशन का बदला लुक

Updated at : 24 Jan 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
साफ-सफाई व रंग-रोगन के बाद बरहरवा स्टेशन का बदला लुक

बरहरवा : जीएम घनश्याम सिंह के वार्षिक निरीक्षण को लेकर पूरे स्टेशन परिसर को रंग-रोगन के साथ साफ-सुथरा किया गया है. स्टेशन नये लुक में दिखायी दे रहा है. वहीं पूरे स्टेशन परिसर में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की गयी है. वहीं सभी विभाग के कार्यालयों को दुरुस्त कर फाइलों व कागजातों को अप-टू-डेट किया […]

विज्ञापन

बरहरवा : जीएम घनश्याम सिंह के वार्षिक निरीक्षण को लेकर पूरे स्टेशन परिसर को रंग-रोगन के साथ साफ-सुथरा किया गया है. स्टेशन नये लुक में दिखायी दे रहा है. वहीं पूरे स्टेशन परिसर में लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की गयी है. वहीं सभी विभाग के कार्यालयों को दुरुस्त कर फाइलों व कागजातों को अप-टू-डेट किया गया है. इसके अलावे रेलवे कॉलोनी,

आरपीएफ बैरक, जीआरपी बैरक के अलावे आइओडब्ल्यू कार्यालय का रंग-रोगन कर सजाया गया है. इधर आरपीएफ बैरक के समीप कचरे के ढेर को साथ-सुथरा कर दिया गया है. वहीं जीएम के आगमन को लेकर स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध है. इस संबंध में रेल थाना प्रभारी अर्जुन तिवारी ने बताया कि जीएम के आगमन को लेकर पूरे स्टेशन परिसर के अलावे पोटिको, रेलवे कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा जवान तैनात किये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola