प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे चिड़ीमार

साहिबगंज : केंद्र व राज्य सरकार एक तरफ दुर्लभ पक्षियों की घट रही संख्या पर चिंता जाहिर कर रही है. वहीं जिले के राजमहल व उधवा इलाके में चिड़ीमार ने प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे हैं. गुरुवार को साहिबगंज शहर के एनएच 80 सड़क किनारे एवं चर्च रोड, पुरानी साहिबगंज पथ व पूर्वी फाटक […]
साहिबगंज : केंद्र व राज्य सरकार एक तरफ दुर्लभ पक्षियों की घट रही संख्या पर चिंता जाहिर कर रही है. वहीं जिले के राजमहल व उधवा इलाके में चिड़ीमार ने प्रवासी पक्षियों का शिकार कर रहे हैं. गुरुवार को साहिबगंज शहर के एनएच 80 सड़क किनारे एवं चर्च रोड, पुरानी साहिबगंज पथ व पूर्वी फाटक सडक किनारे कई चिड़ीमार प्रवासी प्रक्षियों को बेचते देखे गये. राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के उधवा पक्षी अभ्यारण केंद्र में लगभग चार सौ प्रजाति के पक्षी प्रवास करते हैं. इन पक्षियों में लालसर, कालसर, दिघौंच अधन्गा, चाहा, बघेर, चकवा आदि प्रवासी शामिल हे. चिडीमारों का जमावड़ा शहर के स्टेशन चौक, चौक बाजार, पूर्वी फाटक व जिरवाबाड़ी क्षेत्र के बीच ज्यादा होता है. पक्षियों को बेचने मे बच्चे व बूढ़े भी शामिल रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




