गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत

Updated at : 17 Jan 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
गोचर भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत

ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन राजमहल : अंचल क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत कोठी बगीचा गांव के दुमदुमा मौजा में गोचर भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने सीओ से सोमवार को की. ग्रामीण प्रकाश यादव, गणेश यादव, राजेश यादव, उदय यादव, राजू यादव, विकास यादव, छोटन यादव, लखी देवी, श्रवण […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने सीओ को दिया आवेदन

राजमहल : अंचल क्षेत्र के गुनिहारी पंचायत अंतर्गत कोठी बगीचा गांव के दुमदुमा मौजा में गोचर भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने सीओ से सोमवार को की. ग्रामीण प्रकाश यादव, गणेश यादव, राजेश यादव, उदय यादव, राजू यादव, विकास यादव, छोटन यादव, लखी देवी, श्रवण यादव, निरेन यादव, रामदुलाल यादव सहित 52 हस्ताक्षरयुक्त आवेदन देकर बताया कि गोचर भूमि को हरिनंदन यादव व करियल यादव के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया. जिस कारण कई ग्रामीण व सार्वजनिक कार्य नहीं हो पाता है. ग्रामीणों ने इसकी प्रतिलिपि एसडीओ, डीसी, आयुक्त, मुख्यमंत्री, मुख्यन्यायधीश व मानवाधिकार आयोग को भेजा है.
कहते हैं सीओ : गोचर भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने की है. मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
मोहनलाल मरांडी, सीओ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola