धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी
Updated at : 17 Jan 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण . डीडीसी ने की मनरेगा योजना की समीक्षा डोभा निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पंचायत सेवक होंगे जिम्मेवार बोरियो : प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को डीडीसी राजकुमार ने मनरेगा योजना की समीक्षा की. बैठक को संबोधित करते लंबित योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. समीक्षा की शुरू करने के […]
विज्ञापन
निरीक्षण . डीडीसी ने की मनरेगा योजना की समीक्षा
डोभा निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर पंचायत सेवक होंगे जिम्मेवार
बोरियो : प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को डीडीसी राजकुमार ने मनरेगा योजना की समीक्षा की. बैठक को संबोधित करते लंबित योजनाओं को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया. समीक्षा की शुरू करने के पूर्व डीडीसी राजकुमार ने मुखिया व योजनाकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली. मनरेगा योजनाओं की धीमी प्रगति पर पर नाराजगी जताते अनुपालन नहीं करनेवाले कर्मियों की संविदा मुक्त करने का अल्टीमेटम दिया. कहा कि पंचायत क्षेत्र में अगर लोग डोभा नहीं लेना चाहते हैं तो उसका जिम्मेदार सीधे तौर पर संबंधित पंचायत सचिव होंगे. वैसे पंचायत सचिव पर आदिवासी बाहुल क्षेत्र के आदिवासियों की
शोषण करने का आरोप लगाते कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बोरियो बीडीओ आशीष कुमार मंडल, बरहेट बीडीओ राजीव कुमार, लोकपाल अब्दुल सुभान, बीपीओ रजनीश परासर, अरविंद सोरेन, जेई अशोक गुप्ता, ब्रजकुमार मल्लिक, अंजनी कुमार, पवन दास, एइ वीरेंद्र टोप्पो, मुखिया स्टीफन मुर्मू, सुरेश मरांडी, देवेंद्र मालतो सहित कई रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




