विधायक ने मृतक प्रभुनाथ झा के परिजन को बंधाया ढांढस

प्रभुनाथ के परिजन से मुलाकात करते विधायक ताला मरांडी व अन्य. मंडरो : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलिया टोला निवासी मृतक प्रभुनाथ झा का अंतिम संस्कार बुधवार को पटवर ओटा के घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कर दिया गया. उनके अंतिम संस्कार में बोरियो भाजपा विधायक ताला मरांडी , मंडरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय […]
प्रभुनाथ के परिजन से मुलाकात करते विधायक ताला मरांडी व अन्य.
मंडरो : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेलिया टोला निवासी मृतक प्रभुनाथ झा का अंतिम संस्कार बुधवार को पटवर ओटा के घाट पर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार कर दिया गया. उनके अंतिम संस्कार में बोरियो भाजपा विधायक ताला मरांडी , मंडरो भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. इधर विधायक ताला मरांडी ने मृतक प्रभुनाथ झा कि पत्नी संजू देवी सहित पूरे परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर संतावना दिया साथ ही हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. इस दौरान ताला मरांडी साहिबगंज एसपी पी मुरूगन से मोबाइल पर बात कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. मालूम हो कि वार्ड सदस्य सह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रभुनाथ झा की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा कर दी गयी थी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था.
हत्यारा की जल्द होगी गिरफ्तारी : एसपी
भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रभुनाथ झा का हत्यारा जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. यह बातें साहिबगंज एसपी पी मुरूगन ने विधायक ताला मरांडी से मोबाइल पर बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि अपराधि चाहे जितने भी शातिर हो कानून के हाथों से बच नहीं पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




