आउटसोर्सिंग कंपनी को नहीं करने देंगे इसीएल में काम

बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी गेट के समक्ष जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा के नेतृत्व में ठेका मजदूरों की बैठक मंगलवार को हुई. श्री हांसदा ने बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इसीएल कोल माइंस क्षेत्र में आउट सोर्सिंग कंपनी को कार्य करने नहीं दिया जायेगा. जब तक इसीएल प्रबंधन ठेका मजदूरों […]
बोआरीजोर : राजमहल परियोजना के ओसीपी गेट के समक्ष जेवीएम नेता सूर्यनारायण हांसदा के नेतृत्व में ठेका मजदूरों की बैठक मंगलवार को हुई. श्री हांसदा ने बताया कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि इसीएल कोल माइंस क्षेत्र में आउट सोर्सिंग कंपनी को कार्य करने नहीं दिया जायेगा. जब तक इसीएल प्रबंधन ठेका मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं करेगा तब तक कार्य ठप रखा जायेगा. ठेका मजदूरों ने सात सूत्री मांग में खनन कार्य में सुरक्षा की पूरी गारंटी देने, कार्यरत मजदूरोंं को केंद्रीय स्तर के वेतन का भुगतान,
असंगठित मजदूरों को कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर मुआवजा की राशि को सुनिश्चित करने, ठेका मजदूरों को मेडिकल की सुविधा देने, आउटसोर्सिंट कंपनी में स्थानीय मजदूरों को रखने, मजदूरों से आठ घंटे ही काम लेने की मांगे शामिल है. मौके पर अनवर अंसारी, मजरूल अंसारी, अमजद अंसारी, लाल मोहन ठाकुर, लाल बिहारी, इसराइल अंसारी, परवेंद्र सोरेन, प्रेम कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




