ज्वेलरी दुकान से चाेरी के चार आरोपितों की तलाश

उधवा : सोना चोरी मामले में ठाणे की मुंबई पुलिस राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के खट्टीटोला, पियारपुर व सुलेमान टोला में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार कालाचौकी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में विगत कुछ महीने पूर्व अज्ञात चोरों ने दुकान से लाखों की ज्वेलरी की चोरी की थी. पुलिस […]
उधवा : सोना चोरी मामले में ठाणे की मुंबई पुलिस राधानगर थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के खट्टीटोला, पियारपुर व सुलेमान टोला में छापेमारी की. जानकारी के अनुसार कालाचौकी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में विगत कुछ महीने पूर्व अज्ञात चोरों ने दुकान से लाखों की ज्वेलरी की चोरी की थी. पुलिस ने कॉल डिटेल व अन्य लोकेशन के आधार पर राधानगर थाना क्षेत्र के खट्टीटोला निवासी बदरूद्दीन कादिर शेख, उज्जुल नजीम शेख, पियारपुर के मोकारजान उर्फ मो शेख,
सुलेमानटोला के जियाउल शमशेर अली शेख के संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस को अभी तक किसी प्रकार की कोई सफलता नहीं मिली है. राजमहल एसडीपीओ अनुदीप सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस रविवार को राधानगर थाना में छापेमारी में सहयोग करने को लेकर लिखित आवेदन दिया है. राधानगर थाना पुलिस छापेमारी में सहयोग कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




