क्रशर की चपेट में मजदूर की मौत

Updated at : 05 Jan 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
क्रशर की चपेट में मजदूर की मौत

दुर्घटना . मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण स्थित क्रशर में हुआ हादसा क्रशर के फीता में फंस जाने से हुआ हादसा सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण स्थित शंभू जायसवाल के क्रशर में बुधवार दोपहर 2 बजे फीता में फंस कर […]

विज्ञापन

दुर्घटना . मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण स्थित क्रशर में हुआ हादसा

क्रशर के फीता में फंस जाने से हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची पुलिस
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण स्थित शंभू जायसवाल के क्रशर में बुधवार दोपहर 2 बजे फीता में फंस कर पाकुड़ जिला के सबजपुर ग्राम के 40 वर्षीय मजदूर रजिबुल शेख की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस संबंध में मृतक रजिबुल शेख का साथी बबलू शेख एवं मोईद शेख ने बताया कि रजिबुल रविवार को ही अपने घर से आया था. उक्त मृतक मजदूर शंभू जयसवाल के क्रशर में फीटर का काम करता था. इसी बीच काम के दौरान ही फीता के चपेट में आ गया. मशीन बंद करने से पहले ही उनकी मौत फीता के चपेट में आने से हो गयी. घटना की सूचना क्रशर मालिक एवं सहकर्मियों ने परिजनों को दी.
परिजनों को देर रात तक आने की संभावना है. इधर घटना की सूचना मिलते ही एसआइ अनुज सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज भेज दिया.
पाकुड़ जिला के सबजपुर ग्राम का रहने वाला था मृतक मजदूर
जांच करती पुलिस व जुटी लोगों की भीड़. फोटो। प्रभात खबर
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
शंभू जायसवाल के क्रशर में काम के दौरान मजदूर की मौत हुई है. दोषी लोगों पर जांच के बाद न्यायसंगत कार्रवाई की जायेगी. प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
सुनील टोपनो, थाना प्रभारी,मिर्जाचौकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola