18 एथलिटों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

Updated at : 01 Jan 2017 2:10 AM (IST)
विज्ञापन
18 एथलिटों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

साहिबगंज : गत वर्ष 2016 में जिले के एथलिटों के लिये काफी प्रभावशाली रहा. वहीं जिले के फुटबॉलरों ने भी अपनी चमक बिखेरी. जिले से कुल 18 एथलिटों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना राम रौशन किया. 29 जनवरी से 2 फरवरी 2016 तक केरल के कोजीकोड में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय एमजीएफआई विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन

साहिबगंज : गत वर्ष 2016 में जिले के एथलिटों के लिये काफी प्रभावशाली रहा. वहीं जिले के फुटबॉलरों ने भी अपनी चमक बिखेरी. जिले से कुल 18 एथलिटों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना राम रौशन किया. 29 जनवरी से 2 फरवरी 2016 तक केरल के कोजीकोड में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय एमजीएफआई विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विशाल हेम्ब्रम ने अंडर 14 लंबीकूद में पूरे देश में 7वां स्थान प्राप्त किया. अप्रैल में कोलकाता में आयोजित पेशेवर फुटबॉलर के लिए चयन प्रतियोगिता में मोहन बगान जैसे प्रशिक्षित फुटबॉल क्लब के लिये बरहेट के पलटन मरांडी को चुना गया. जो वर्तमान में भी मोहन बगान के जूनियर टीम के लिए खेल रहे हैं.

इसके अलावे बोकारो के ललपनिया में राज्यस्तरीय शहीद बिरसा मुंडा सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बसंती कुमारी, मो असफाक, बबिता कुमारी ने जिले को पदक दिलाया. कोडरमा में राज्यस्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बबीता कुमारी ने जेवलिन थ्रो में द्वितीय, योगेश्वर मंडल ने 10 किलोमीटर पैदल चल में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले को आगे बढ़ाया. जबकि 10-11 सितंबर असम के गोहाटी शहर में आयोजित 26वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विशाल हेम्ब्रम,

सुलेमार हांसदा, मनोज हेम्ब्रम, राजा अंसारी एवं डे बोर्डिंग बालिका केंद्र की ललिता उरांव, बबिता कुमारी, बसंती कुमारी ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया. 15-17 अक्तूबर तक बोकारो के गोमिया में आयोजित 11वीं झारखंड राज्य जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के आवासीय बालक एथलेटिक्स केंद्र के मनोज हेम्ब्रम ने 600 मीटर में स्वर्ण, विशाल हेम्ब्रम ने लंबीकूद में स्वर्ण जीता. वहीं 25 -27 नवंबर तक आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 14वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बुदीसोल मरांडी, सखन राय , विपिन कुमार, रविन्द्र सिंह, आनांद मंडल, गौतम यादव, रंजीत रंजन, राजा अंसारी, निर्मल उराव समेत कुल 13 एथलिटों ने बेहतर प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया.

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया जिले का मान
अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2016-17 में शिवलाल बेसरा, 62वीं एसजीएफआइ राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2016-17 बालक एवं बालिका 14,17,19 वर्ष मानिक एक्का, विशाल हेम्ब्रम, सुलेमान हांसदा, मनोज हेम्ब्रम, गौतम कुमार यादव, अल्का कुमारी, शकिना खातून ने जिले का नाम रौशन किया. जबकि आंध्र प्रदेश में बालक वर्ग में सौरभ कुमार चौरसिया, मध्य प्रदेश बालक 14 प्रिंस कुमार यादव ने पदक हासिल की.
इसके अलावे सीनियर राष्ट्रीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता 2016-17 चेन्नई उपासना झा, मध्यप्रदेश बालक 17 हरेराम यादव, खेलो इंडिया राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2016-17 गांधीनगर, गुजरात बालक बालिका 14 व 17 विशाल हेम्ब्रम, सुलेमान हांसदा, मनोज हेम्ब्रम, बुदीसोल मरांडी, प्रधान मरांडी, शकिना खातून रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola