मेडिकल सुविधा में कटौती पुन: हो लागू

बोआरीेजोर : राजमहल कोल परियोजना के सीएमडी आरआर मिश्रा से सोमवार को परियोजना के संयुक्त ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मंडल मिले. ट्रेड यूनियन ने कहा कि कर्मियों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा में कटौती कर दी गयी है. इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. सीएमडी ने आश्वस्त किया कि मुख्यालय लौटने के […]
बोआरीेजोर : राजमहल कोल परियोजना के सीएमडी आरआर मिश्रा से सोमवार को परियोजना के संयुक्त ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि मंडल मिले. ट्रेड यूनियन ने कहा कि कर्मियों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा में कटौती कर दी गयी है. इस मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. सीएमडी ने आश्वस्त किया कि मुख्यालय लौटने के बाद आवश्यक रूप से पहल की जायेगी. वहीं नेताओं ने विस्थापितेां की समस्या को भी रखी.
कहा कि बगैर सहमति व प्रभाावितों की समस्याओं को जाने गांव हटाने व तोड़ने की बात सीएमडी कर रहे हैं. जो गलत है. जब तक विस्थापित नहीं किया जाता तब तक ऐसा किया जाना इसीएल के लिए महंगा साबित होगा. प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि परियोजना लगातार 17 मिलियन टन कोयले के उत्पादन की बात कह रही है. और यह भी कह रही है कि 20 मिलियन टन अगले साल पूरा किया जायेगा. जबकि सत्य यह है कि परियोजना के पास जमीन ही नहीं है.
राजमहल परियोजना पूरा प्रोजेक्ट की बंद होने की स्थिति में है. राजमहल परियोजना कमेटी ही पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो गया है. प्रतिनिधि मंडल में एटक नेता रामजी साह, रामस्वरूप, झारखंड कोलियरीमजदूर संघ से मिस्त्री मरांडी, आरसीएमएस से टुनटुन सिंह, झारखंड मजदूर संघ से रीतलाल रमानी, मनोज विक्कल आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




