जिरवाबाड़ी थाना पहुंची कटिहार पुलिस

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना द्वारा पिछले दिन चानन गांव में छापामारी के क्रम में सोना चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजी थी. जिसको लेकर कटिहार पुलिस सोमवार को सूचना पाकर जिरवाबाड़ी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व साक्षरता मोड़ व चानन गांव […]
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना द्वारा पिछले दिन चानन गांव में छापामारी के क्रम में सोना चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजी थी. जिसको लेकर कटिहार पुलिस सोमवार को सूचना पाकर जिरवाबाड़ी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली. वहीं जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व साक्षरता मोड़ व चानन गांव में पुलिस पर गोलीबारी के मामले में चानन गांव में आरोपितों की गिरफ्तारी को
लेकर छापेमारी की जा रही थी. इस क्रम में एतवारी रविदास को संदिग्ध अवस्था में देखने पर उसे गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के बाद उसके घर से कटिहार के मेन रोड चौक के निकट छह माह पूर्व ज्वेलरी दुकान में हुई लूटपाट का माल रखा था. जिसे बरामद किया गया. शिनाख्त के लिये कटिहार पुलिस को बुलाया गया था. जिसे आभूषण व्यापारी ने भी पहचान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




