चानन में अपराध की योजना बना रहा था मुन्ना

Updated at : 22 Dec 2016 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
चानन में अपराध की योजना बना रहा था मुन्ना

एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया था मुन्ना जेल के अंदर व बाहर रहने वाले अपराधियों पर कसा जा रहा नकेल साहिबगंज : माेस्टवांटेड मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी पी मुरूगन ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान एसपी ने कहा कि […]

विज्ञापन

एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा गोली के साथ पकड़ा गया था मुन्ना

जेल के अंदर व बाहर रहने वाले अपराधियों पर कसा जा रहा नकेल
साहिबगंज : माेस्टवांटेड मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी पी मुरूगन ने प्रेस वार्ता की. इस दौरान एसपी ने कहा कि जेल के अंदर व बाहर रहने वाले अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है. बहुत जल्द सूची के अनुसार अपराधियों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी. जिसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. उन्होंने कुख्यात मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी के संबंध में बताया कि नौ दिसंबर को जिरवाबाड़ी ओपी अंतर्गत साक्षरता चौक स्थित बैरियर पर गोली बारी की घटना हुई थी. जिसमें किशुन यादव के पैर में गोली लगी थी और वह जख्मी हो गया था.
इस घटना के लिए जख्मी किशुन यादव के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर बोरियो जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या 204/16 दिनांक नौ दिसंबर 2016 धारा 324, 326, 307, 386, 387, 379, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट प्रा अभियुक्त मुन्ना यादव, विक्की दास, उसका दामाद, पप्पु मंडल एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था. इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया गया था और लगातार छापामारी करायी जा रही थी. इस क्रम में 20 दिसंबर को गुप्त सूचना मिली कि उक्त अपराधी ग्राम चानन के बाहर यज्ञ मंडप के पास अपराध की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के आधार पर रात्रि में ग्राम चानन के बाहर यज्ञ मंडप के पास छापामारी की गयी तो. पुलिस को देखते ही वहां मौजूद अपराधी भागने लगे. जिनका पीछा कर एवं घेराबंदी कर एक अपराधी को पकड़ा गया तथा अन्य भागने में सफल हो गये. पकड़े गये अपराधी से नाम पता पूछने पर वह अपना नाम मुन्ना मंडल उर्फ मुन्नी लाल मंडल (30 वर्ष) बताया. साथ ही अपने भागे हुये साथियों का नाम विक्की रविदास, पे एतवारी रविदास, पप्पु मंडल पे किशुन मंडल, संजु रविदास ससुर सीताराम रविदास के घर सा चानन में रहता है. कृष्णा मंडल पे मंगरू मंडल सभी सा चानन थाना बोरियो जिरवाबाड़ी जिला साहिबगंज बताया. दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष गिरफ्तार अभियुक्त मुन्ना मंडल उर्फ मुन्नी लाल मंडल की तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल तथा तीन जिंदा गोली बरामद हुआ. इस घटना के लिए बोरियो थाना कांड संख्या 217/16 दिनांक 21 दिसंबर 2016 धारा 399/409 भादवि एवं 25 वन बी ए /26/35 ऑर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है.
कुख्यात मुन्ना की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने की प्रेस वार्ता
मुन्ना मंडल की गिरफ्तारी की जानकारी प्रेसवार्ता में देते एसपी. फोटो। प्रभात खबर
कौन कौन थे छापामारी दल में
पुनि सुनील टोपनो, नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज, सअनि सुबोध कुमार यादव, किशुन यादव, संजय रविदास, राजेश राम, सर्वेश्वर सोरेन, राजेश कुमार यादव, सीताराम सेठ, सुनील शर्मा, दिनेश तांती शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola