गंगा में डूब कर मछुआरे की मौत
Updated at : 20 Oct 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

कचहरी घाट के समीप गंगा किनारे मिला मछुआरे का शव उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के भूदेवटोला के एक 30 वर्षीय मछुआरा कैलाश मंडल का शव बुधवार को उधवा कचहरी घाट के समीप से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक कैलाश रोज की तरह मंगलवार की संध्या मछली पकड़ने उधवा नाला गया था. जहां उसकी […]
विज्ञापन
कचहरी घाट के समीप गंगा किनारे मिला मछुआरे का शव
उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के भूदेवटोला के एक 30 वर्षीय मछुआरा कैलाश मंडल का शव बुधवार को उधवा कचहरी घाट के समीप से बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक कैलाश रोज की तरह मंगलवार की संध्या मछली पकड़ने उधवा नाला गया था. जहां उसकी मौत हो गयी. बुधवार की देर सुबह तक जब कैलाश नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. खोजबीन के क्रम में उधवा कचहरी घाट के समीप से कैलाश का शव बरामद किया गया. कैलाश का शव मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. इसकी सूचना राधानगर थाना पुलिस को दे दी गयी. सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




