राज्य में जल्द लागू हो मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट
Updated at : 13 May 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

आईएमए व झासा की आपात बैठक में 16 मई को मेडिकल सेवा बहिष्कार करने का लिया फैसला साहिबगंज : मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के बिना राज्य में कोई भी डॉक्टर या मेडिकल संस्थान सुरक्षित नहीं रह सकता. इसलिए राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होना चाहिए. यह बातें गुरुवार को एक नर्सिंग होम में आइएमए […]
विज्ञापन
आईएमए व झासा की आपात बैठक में 16 मई को मेडिकल सेवा बहिष्कार करने का लिया फैसला
साहिबगंज : मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के बिना राज्य में कोई भी डॉक्टर या मेडिकल संस्थान सुरक्षित नहीं रह सकता. इसलिए राज्य में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होना चाहिए. यह बातें गुरुवार को एक नर्सिंग होम में आइएमए और झासा की बैठक के दौरान सूर्या नर्सिंग होम के निदेशक डॉ विजय कुमार ने कही. राज्य में डॉक्टरों पर हो रहे हमला के विरोध में 16 मई को पूरे राज्य में मेडिकल बहिष्कार की रणनीति बनाने के उद्देश्य से झासा और आइएमए की बैठक हुई.
बैठक का संचालन झासा के संथाल परगना जोन से उपाध्यक्ष डॉ मोहन पासवान ने किया. बैठक का मुख्य मुद्दा डॉक्टरों का सुरक्षा मुहैया कराना रहा. इस बाबत एक मुख्यमंत्री के नाम पत्र भी तैयार किया गया. जो 16 मई को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भेजा जायेगा.
इस बैठक में डॉ विजय कुमार, डॉ मोहन पासवान, डॉ एके झा, डॉ देवेश कुमार, डॉ रणविजय कुमार, डॉ निरल सांगा, डॉ शकुंतला सहाय, डॉ पूनम कुमारी, डॉ भारती कुमारी, डॉ दिनेश मुर्मू, डॉ अशफाक अहमद, डॉ खालिक सहित दर्जनों डॉक्टर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




