बोरियो में बीडीओ ने की डोभा योजना की समीक्षा

बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर के सामुदायिक भवन में मंगलवार को बीडीओ गौतम भगत की अध्यक्षता में योजना कर्मी के साथ बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र में संचालित मनरेगा, इंदिरा आवास, 14वां वित्त योजना समीक्षा की गयी. साथ ही जल संचय के लिए बन रहे डोभा निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत […]
बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर के सामुदायिक भवन में मंगलवार को बीडीओ गौतम भगत की अध्यक्षता में योजना कर्मी के साथ बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र में संचालित मनरेगा, इंदिरा आवास, 14वां वित्त योजना समीक्षा की गयी. साथ ही जल संचय के लिए बन रहे डोभा निर्माण योजना की समीक्षा करते हुए पंचायत क्षेत्र में स्वीकृत डोभा निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया. मौके पर बीपीओ रजनीश पराशर, टिवंकल चौधरी, पंचायत सेवक सुकुमार साह, दीपक साह, महेंद्र साह, रोजगार सेवक, रमेश कुमार, सुशील मुर्मू, जॉन बेसरा, डेजी कुमारी, बोवी दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




