शिक्षकों ने कई अहम मुद्दाें पर लिया निर्णय

Updated at : 08 May 2016 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने कई अहम मुद्दाें पर लिया निर्णय

साहिबगंज : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय इकाई शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को महाविद्यालय के आरएस भवन में स्टॉफ रूम में हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ बीडी द्वारिक ने की. इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों को व्यख्यानों मे भाग लेने हेतु शिक्षकों को अवकाश मिले जो पूर्व से मिलता था. शिक्षकों में महाविद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधा […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय इकाई शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को महाविद्यालय के आरएस भवन में स्टॉफ रूम में हुई. इसकी अध्यक्षता डॉ बीडी द्वारिक ने की. इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों को व्यख्यानों मे भाग लेने हेतु शिक्षकों को अवकाश मिले जो पूर्व से मिलता था.

शिक्षकों में महाविद्यालय परिसर में बुनियादी सुविधा देने के संबंध में पानी, पंखा, पेजयल, शौचालय आदि की सुविधाएं मिल सके. विभागों के आदेशपाल हो जो समय शिक्षक कक्ष का साफ सुथरा रख सके. छात्र-छात्रा पंजी, सूचना की जानकारी सभी शिक्षकों को समय पर मिल सके एवं विश्वविद्यालय या राज्य सरकार से प्रप्त पत्र जजों शिक्षका से संबंधित हो शिक्षक संघ को उपलब्ध कराया जाये, ताकि संघ का विचार नीति निर्धारण समय पर मिला जा सके.

कला भवन व विज्ञान भवन में बायोमीट्रिक सिस्टम लगाया जाये. ताकि शिक्षकों को परीक्षा व वर्ग संचालन के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो साथ ही कई शिक्षक शारीरिक रूप से कमजोर एवं सीढ़ी पर चढ़ना कठिन होता है को ध्यान में रख कर ही सभी महाविद्यालयों में लागू हो. यूनिवर्सिटी द्वारा सभी महाविद्यालयों में एक गाइड लाइन बने. इसके तहत वीजीसी के मानक के अनुसार सभी शिक्षक इसका लाभ मिल सके. पुस्तक, पुस्ताकलय, पत्रिका, जनरल, पाठयक्रम आदि की व्यवस्था किया जाये. ज्ञात हो कि महाविद्यालय साहिबगंज शिक्षक संघ के सचिव डॉ अरविंद प्रसाद सिंह का जैक अध्यक्ष बन जाने के कारण पद रिक्त है. अध्यक्ष पद पर कार्य कर रही मृदुला सिन्हा ने इच्छा जाहिर की है हमें इस पद से मुक्त रखा जाये. सदस्य से जुड़े रहेंगे. जल्द ही डॉ बीडी द्वारि , प्रो हरि प्रसाद झा, डॉ राहुल कुमार संतोष, डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ सिद्धाम सिंह मुंडा, डॉ शफीक अहमद, डॉ अनिल कुमार, डॉ राधा सिंह, डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, डॉ प्रसाद कुमार जायेंगे. मौके पर प्रो रंजीत कुमार सिंह, हरिप्रसाद झा, ध्रुव ज्योति सिंह, सफीक अहमद, मीरा देवी, राधा सिंह, भोला पासवान, प्रमोद कुमार साह, अनिल ठाकुर, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, मनोज गुप्ता, आनंद अवस्थी, राहुल संतोष, सिद्धाम सिंह मुंडा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola