इग्नू में हिंदी अनुवादक के रूप में डॉ रंजीत चयनित

Updated at : 18 Apr 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन
इग्नू में हिंदी अनुवादक के रूप में डॉ रंजीत चयनित

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के प्रो डॉ रंजीत सिंह का चयन इग्नू के पाठ्य सामग्रियों के हिंदी अनुवाद करने लिए किया गया है. डॉ सिंह सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में भू-विज्ञान के सहायक प्रोफेसर है और वर्तमान में साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज में पदस्थापित है. प्रो रंजीत सिंह ने बताया कि इग्नू के द्वारा भेजे […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के प्रो डॉ रंजीत सिंह का चयन इग्नू के पाठ्य सामग्रियों के हिंदी अनुवाद करने लिए किया गया है. डॉ सिंह सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में भू-विज्ञान के सहायक प्रोफेसर है और वर्तमान में साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज में पदस्थापित है. प्रो रंजीत सिंह ने बताया कि इग्नू के द्वारा भेजे गये पत्र में बताया गया है कि भू-विज्ञान में उनकी विशेषताएं को देखते हुए कोर पाठ्यक्रम शारीरिक और संरचनात्मक भू-विज्ञान के सिद्धांत इकाइयों के अनुवाद के लिए कुलपति द्वारा उनका नाम अनुमोदित किया गया है.

इसके तहत डॉ सिंह शारीरिक और संरचनात्मक भू-विज्ञान, जनरल भू-विज्ञान, संरचना और पृथ्वी की संरचना, भूकंप और ज्वालामुखी विषय का अनुवाद करेंगे. डॉ सिकंदर यादव, प्रो रघुनंदन राम, डॉ सीताराम सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ ध्रुव ज्योति सिंह, सिदाम सिंह मुंडा, डॉ अनूप साह, छात्र नायक प्रेम सोरेन, अवधेश दास, कल्याणी कुमारी, अर्चना कुमारी, भूगर्भ विषय के छात्र जेठा हेंब्रम, लक्ष्मण मुर्मू, अनिल बेसरा, रवि कुमार, मनीष कुमार आदि ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola