प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में नौ सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

साहिबगंज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को अलमा मरांडी की अध्यक्षता में बांग्ला बालक मध्य विद्यालय में हुई. जिसमें नौ सूत्री मांगाें पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार से प्राप्त 2016-17 के लिए आवंटन को यथाशीघ्र आवंटित किया जाय. विदित हो कि अनेक शिक्षकों को दिसंबर […]
साहिबगंज : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को अलमा मरांडी की अध्यक्षता में बांग्ला बालक मध्य विद्यालय में हुई. जिसमें नौ सूत्री मांगाें पर चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकार से प्राप्त 2016-17 के लिए आवंटन को यथाशीघ्र आवंटित किया जाय. विदित हो कि अनेक शिक्षकों को दिसंबर 2015 से वेतन नहीं मिला है. सरकार के निर्देशानुसार उच्च योग्यताधारी शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड वन का लाभ देने को 30 मार्च 16 को सूची प्रकाशित की गयी. सूची में विज्ञान कोटि के शिक्षकों का सूची सरकार के संकल्प आदेश के पूर्व की बनायी सूची को जारी की गयी है
एवं कला कोटि के शिक्षकों का आंकड़ा अधूरा प्रकाशित हुआ है. जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. बैठक में जिला महासचिव मनोरंजन कुमार, अध्यक्ष सागेनेन यदुनाथ, संयुक्त सचिव अलमा मरांडी, संयुक्त सचिव गणेश प्रसाद सिंह, संगठन मंत्री नवल किशोर सिंह, प्रवक्ता शब्बीर अहमद, उपाध्यक्ष मुशी मुर्मू, सचिव संजय पासवान, उपाध्यक्ष लक्ष्मण किस्कू, सुनील टुडू, अतीकुर रहमान, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हाजरा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




