आग से बचाव का प्रशिक्षण दें पंचायत प्रतिनिधि: बीडीओ

साहिबगंज : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हो रही लगातार अगलगी की घटना पर नियंत्रण पाने के लिए आय नागरिक और जनप्रतिनिधि को भी आये आना होगा. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि मुखिया, वार्ड प्रमुख, जिला परिषद को प्रत्येक गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर आग लगने के […]
साहिबगंज : सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में हो रही लगातार अगलगी की घटना पर नियंत्रण पाने के लिए आय नागरिक और जनप्रतिनिधि को भी आये आना होगा. इसके लिए सभी जनप्रतिनिधि मुखिया, वार्ड प्रमुख, जिला परिषद को प्रत्येक गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर आग लगने के कारण और बचाव पर लोगां को जानकारी देना चाहिए. खाना बनाने को लेकर भी समय बताना चाहिए.
जब अधिक हवा चले तो आग बुझा देना चाहिए एवं सुबह सवेरे ही भोजन बना लेना चाहिए. खाना बनाने समय काफी सावधानी बरतना चाहिए. तभी हम इस प्राकृतिक आपदा से खुद को और पूरे समाज को बचा पायेंगे. इसके बाद प्रशासन भले ही बाद में पीडित परिवारों को सरकारी सहायता दिया जाता है लेकिन वह समाधान नहीं है हमे प्रयास करना चाहिए की यह दुखदायी घटना घटे ही नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




