पेटखस्सा-सनमनी सड़क का शिलान्यास

बरहेट : नेता प्रतिपक्ष सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गिल्हा एवं पेटखस्सा गांव में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किये जाने वाले सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. राज्य संपोषित योजना अंतर्गत बरहेट प्रखंड के पेटखस्सा से सर्जन घुटू होते हुए सनमनी तक बनने वाले 10 […]
बरहेट : नेता प्रतिपक्ष सह बरहेट विधायक हेमंत सोरेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गिल्हा एवं पेटखस्सा गांव में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किये जाने वाले सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. राज्य संपोषित योजना अंतर्गत बरहेट प्रखंड के पेटखस्सा से सर्जन घुटू होते हुए सनमनी तक बनने वाले 10 किमी सड़क का निर्माण किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने बताया कि बरहेट विधानसभा में एक भी सड़कें जर्जर नहीं रहेंगी. सभी सड़कों को दुरुस्त किया जायेगा. कुछ सड़कें बनकर तैयार हैं.
जो सड़कें अभी नहीं बनी है, उसका भी डीपीआर तैयार कर निर्माण जल्द कराया जायेगा. राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा कि उक्त सड़क के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से यहां के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. उक्त सड़क लंबे समय से काफी जर्जर थी. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, प्रो नजरूल हक, बीडीओ राजीव कुमार, सीओ निर्मल सोरेन, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी, लालू भगत, मोजिबुर रहमान, अख्तर आलम, मो जमाल, राजाराम मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




