??? :: ??? ???? ?????? ?? ??? ??????? ??? ????

Updated at : 08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
??? :: ??? ???? ?????? ?? ??? ??????? ??? ????

ओके :: कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरूजिरवाबाड़ी पुलिस लाइन में हो रहा आयोजनउड़ीसा के कथावाचक करेंगे रामायण का पाठफोटो नंबर 8 एसबीजी 3,4 है.कैप्सन : शुक्रवार को नेतृत्व करते पुरोहित.शामिल महिलाएंकथा स्थल पर कलश स्थापित, रामचरित्र मानस पाठ का आयोजनउड़ीसा के कथा वाचक आचार्य ओम प्रकाश जी भक्तों को करायेंगे राम कथा […]

विज्ञापन

ओके :: कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीराम कथा शुरूजिरवाबाड़ी पुलिस लाइन में हो रहा आयोजनउड़ीसा के कथावाचक करेंगे रामायण का पाठफोटो नंबर 8 एसबीजी 3,4 है.कैप्सन : शुक्रवार को नेतृत्व करते पुरोहित.शामिल महिलाएंकथा स्थल पर कलश स्थापित, रामचरित्र मानस पाठ का आयोजनउड़ीसा के कथा वाचक आचार्य ओम प्रकाश जी भक्तों को करायेंगे राम कथा का रसपाननगर प्रतिनिधि 4 साहिबगंज शहर के जिरवाबाड़ी पुलिस लाइन मैदान में आठ से 16 अप्रैल तक मानस सद्भावना समिति जिरवाबाड़ी के द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुक्रवार को शुरू हुआ. समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों सुहागिन महिला व कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली. कलश यात्रा पुलिस लाइन मैदान से निकलकर सुभाष चौक, पूर्वी रेलवे फाटक, चैती दुर्गा, कमल टोला, नया टोला होते हुए गंगा घाट पहुंची, जहां पुरोहित आशीष कुमार, रमण मिश्रा, रामकृष्ण झा ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ गंगा पूजन कराया. इसके बाद महिलाओं ने कलश में गंगा जल भर कर उसी रास्ते से कथा स्थल पर पहुंच कर अपने-अपने कलश को कथा स्थल पर बने मंडप पर रखी. वही पुरोहित के द्वारा कलश स्थापित, संकल्प व रामचरित मानस पाठ किया गया. यात्रा में शामिल महिलाएं जय श्री राम के नारे लगा रही थी. समिति सचिव मनोज कुमार घोष ने बताया कि 8 से 16 अप्रैल तक दोपहर तीन बजे से संध्या सात बजे तक उड़ीसा के गोवर्धन मठ जगन्नाथपुरी से आये कथा वाचक आचार्य ओम प्रकाश जी महाराज के द्वारा श्रीराम कथा का पाठ करेंगे. वहीं नौ से 16 अप्रैल तक सुबह नौ बजे से 11:30 बजे तक रामायण परायण किया जायेगा. शोभायात्रा में समिति अध्यक्ष रंजीत कुमार वर्मा, सचिव मनोज कुमार घोषण, उपाध्यक्ष उमा कांत सिंह, कोषाध्यक्ष घनश्याम साह, उपसचिव रघुनाथ शर्मा, कृष्णा साह समेत सैकड़ों सुहागिन महिलाएं व कन्याएं शामिल थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola