एक ही रात तीन घरों में चोरी मामले में चार को जेल

Published at :17 Mar 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों में चोरी मामले में चार को जेल

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत स्थित फुदकीपुर नयाटोला में बीती सोमवार की रात्रि में हुई तीन घरों में चोरी मामले में राधानगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. राधानगर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती सोमवार […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत स्थित फुदकीपुर नयाटोला में बीती सोमवार की रात्रि में हुई तीन घरों में चोरी मामले में राधानगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है. राधानगर थाना परिसर में बुधवार को पुलिस कप्तान सुनील भास्कर ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि बीती सोमवार की रात्रि को फुदकीपुर में एक विधवा सहित तीन लोगों के घर में चोरी की घटना को शिवचरण मंडल सहित चार लोगों ने अंजाम दिया था.

वहीं मामले में चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है. शिवचरण मंडल पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है. एसपी ने बताया कि पकड़ाये गये सभी से कड़ी पूछताछ के बाद उनलोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. मौके पर पुलिस इस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद सिंह, राधानगर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार दास, अरुण सिंह, चुरामन हजारी, चंद्रमोहन इंदवार सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola