सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपराधी न माना जाय : आभाष

Published at :16 Mar 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपराधी न माना जाय : आभाष

साहिबगंज : पुलिस लाइन मध्य विद्यालय में मंगलवार को बाल अधिकार पोक्सो कानून, बाल श्रम व बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मजिस्ट्रेट आभाष वर्मा ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भादवि की धारा 82 के अनुसार सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपराधी नहीं […]

विज्ञापन

साहिबगंज : पुलिस लाइन मध्य विद्यालय में मंगलवार को बाल अधिकार पोक्सो कानून, बाल श्रम व बाल विवाह पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें मजिस्ट्रेट आभाष वर्मा ने कहा कि किशोर न्याय बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भादवि की धारा 82 के अनुसार सात वर्ष से कम उम्र के बच्चों को अपराधी नहीं माना जाता है.

दूसरी ओर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड शिव शंकर दुबे ने कहा कि बाल श्रम कानून, बाल विवाह, बाल व्यापार व पोक्सो एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम 2015 पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में आभाष वर्मा प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड शिव शंकर दुबे, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, रमेश श्रीवास्तव, रंजन सिंह, अशोक सिंह एवं कई अभिभावक एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola